
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश को यहां तीन वनडे के अलावा कम से कम एक टेस्ट खेलने के लिये मनाने की कोशिश करेगा। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने इस महीने के आखिर में संक्षिप्त दौरे पर जोर दिया था जिसमें सिर्फ तीन टी20 मैच खेले जाएं।
पीसीबी ने हालांकि सोमवार को कहा कि अध्यक्ष एहसान मनी दुबई में इस सप्ताह आईसीसी संचालन समीक्षा समिति की बैठक में हसन से मिलेंगे जिसमें दोनों बांग्लादेश टीम के दौरे के कार्यक्रम पर बात करेंगे। एक सूत्र ने बताया कि मनी उन्हें इस बात के लिए मनाने की कोशिश करेंगे कि जनवरी फरवरी के पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश टी20 के अलावा कम से कम एक टेस्ट खेले। सूत्र ने कहा, ‘मनी उनसे वादा लेने की कोशिश करेंगे कि बांग्लादेश टीम यहां टेस्ट भी खेले।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website