
कराची: पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तानी जलसीमा में कथित रूप से प्रवेश करने के आरोप में 60 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार कर लिए और उनकी नौकाएं जब्त कर लीं। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने कल इन मछुआरों को गिरफ्तार किया, लेकिन उनकी गिरफ्तारी की बात अभी तक सार्वजनिक नहीं की है। उन्हें कल किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
पीएमएसए के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारियां तब की गईं जब मछुआरों को पाकिस्तानी जलसीमा में मछली पकड़ते पाया गया। अधिकारियों की तरफ से चेतावनी के बावजूद वे वहां से नहीं हटे। इससे पहले इसी माह पाकिस्तान ने सौहाद्र्र दिखाते हुए करीब 219 मछुआरों को रिहा कर दिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website