Friday , August 1 2025 8:08 PM
Home / News / पाकिस्तान में नहीं है तेल भंडार… ऑयल डील पर बलूच नेता ने ट्रंप को दी चेतावनी, बताया मुनीर ने किया अमेरिका को गुमराह

पाकिस्तान में नहीं है तेल भंडार… ऑयल डील पर बलूच नेता ने ट्रंप को दी चेतावनी, बताया मुनीर ने किया अमेरिका को गुमराह


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार 30 जुलाई को पाकिस्तान के साथ एक नए व्यापार समझौते का ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार के दोहन की योजना के बारे में बताया था। ट्रंप की इस डील पर बलूचिस्तान के राष्ट्रवादी नेता भड़क गए हैं। बलूच नेता मीर यार बलूच ने वॉशिंगटन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति को गुमराह किया जा रहा है। मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को इसका जिम्मेदार बताया है।
बलूच नेता ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन को पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व खासकर सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने गंभीर रूप से गुमराह किया है। मीर यार बलूच ने कहा राष्ट्रपति ट्रंप इस क्षेत्र की विशाल तेल और खनिज संपदा के बारे में सही हैं, लेकिन ये भंडार पाकिस्तान के गढ़ (पंजाब) में नहीं हैं। ये विशाल भंडार बलूचिस्तान में हैं।