Friday , February 20 2026 4:02 AM
Home / News / हमास से लड़ाई पर फंसा पाकिस्तान, गाजा में सेना भेजने को तैयार हैं असीम मुनीर, ट्रंप से मिलेंगे शहबाज शरीफ

हमास से लड़ाई पर फंसा पाकिस्तान, गाजा में सेना भेजने को तैयार हैं असीम मुनीर, ट्रंप से मिलेंगे शहबाज शरीफ


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस हफ्ते अमेरिका जा रहे हैं। उनके दौरे का मकसद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में होने वाली ‘बोर्ड ऑफ पीस’ बैठक में शामिल होना है। बोर्ड ऑफ पीस में 20 देश शामिल हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तीन पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान अमेरिका से ये भरोसा चाहता है कि इंटरनेशनल स्टेबिलाइज़ेशन फोर्स में गाजा में वो जो सैनिकों को भेजेगा, वो पीसकीपिंग मिशन पर होंगे ना कि वो हमास से लड़ाई करेंगे। ट्रंप की अध्यक्षता में ये बैठक गुरुवार को होने वाली है, जिसमें कम से कम 20 देशों के डेलीगेशन शामिल हो रहे हैं।
दरअसल, गाजा में सैनिकों को भेजने को लेकर पाकिस्तान सरकार अपने देश में बुरी तरह से फंसी हुई है। वहीं जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का ये भी मानना है कि ऐसी खबरों को फैलाना कि पाकिस्तान, ट्रंप से गारंटी चाहता है कि उसके सैनिक हमास से नहीं लड़ेंगे, उसका झूठ हो सकता है। पाकिस्तानी सरकार, ऐसी खबरों को फैलाकर देश की जनता को चकमा देने की कोशिश कर रही है, क्योंकि ट्रंप को मना करने की हैसियत शहबाज शरीफ और असीम मुनीर में नहीं है।