Sunday , March 1 2026 10:56 AM
Home / News / तालिबान के साथ खुलकर आया भारत तो बौखलाया पाकिस्‍तान, समझौता एक्‍सप्रेस हमले को लेकर उगला जहर

तालिबान के साथ खुलकर आया भारत तो बौखलाया पाकिस्‍तान, समझौता एक्‍सप्रेस हमले को लेकर उगला जहर


पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान की तालिबानी सेना के बीच इस समय जोरदार लड़ाई चल रही है। पाकिस्‍तान के हवाई हमले के बाद से तालिबानी सेना अब पलटवार कर रही है। तालिबान ने पाकिस्‍तान के एक फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। वहीं पाकिस्‍तान ने 130 से ज्‍यादा आतंकियों को मारने का दावा किया है। इस बीच पाकिस्‍तानी वायुसेना ने राजधानी काबुल से लेकर अफगानिस्‍तान के कई शहरों में फिर से बम गिराए हैं। पाकिस्‍तान के इस कायरना हरकत की अभी केवल भारत ने खुलकर आलोचना की है। इससे पाकिस्‍तानी सरकार बौखला गई है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि यह हमला अपने नागरिकों की रक्षा के लिए आतंकियों के खिलाफ किया गया है। वहीं पाकिस्‍तान ने भारत के बयान को खारिज किया है और उल्‍टा नई दिल्‍ली के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।
पाकिस्‍तान ने दावा किया कि उसके पास इस बात के पुख्‍ता सबूत हैं कि भारत बलूच लिबरेशन आर्मी की मदद से पाकिस्‍तान में आतंकी घटनाओं को सपोर्ट कर रहा है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ताहिर अंद्राबी ने मांग की कि तालिबान सरकार अफगान जमीन पर सक्रिय आतंकियों के खिलाफ ऐक्‍शन ले। ताहिर ने यह नहीं बताया कि शहबाज शरीफ क्‍या तालिबान पर बातचीत करने के लिए कतर गए थे। उन्‍होंने कहा कि कतर अगर विवाद को खत्‍म करने में मध्‍यस्‍थता करता है तो वह इसका स्‍वागत करते हैं।