Saturday , February 14 2026 11:26 AM
Home / News / पाकिस्तानी राष्ट्रपति की बड़ी किरकिरी, बांग्‍लादेश के तारिक रहमान को AI से ट्रांसलेट बंगाली में भेजी बधाई, किया ब्लंडर

पाकिस्तानी राष्ट्रपति की बड़ी किरकिरी, बांग्‍लादेश के तारिक रहमान को AI से ट्रांसलेट बंगाली में भेजी बधाई, किया ब्लंडर


पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बांग्लादेश के होने वाले प्रधानमंत्री तारिक रहमान को बधाई दी है। अंग्रेजी में जो बधाई दी वो तो सही था। लेकिन बंगाली भाषा में जरदारी ने जो बधाई दी है, उसमें उन्होंने ब्लंडर कर दिया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के ऑफिस ने एक AI से जेनरेट बधाई मैसेज जारी किया। ये मैसेज शायद चैट जीपीटी या किसी और ऐसे ही AI प्लेटफॉर्म से ट्रांसलेट किया गया होगा। जिसमें राष्ट्रपति ने ब्लंडर कर दिया। उन्होंने अपने टेक्स्ट में तारिक रहमान की “बड़ी जीत” का बंगाली में गलत ट्रांसलेशन “लैंडस्लिप” यानि “डिजास्टर” लिख कर दिया।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने तारिक रहमान को बंगाली भाषा में बधाई देने के लिए एक संदेश पोस्ट किया था। उन्होंने अंग्रेजी शब्द “Landslide Victory” (प्रचंड जीत) का अनुवाद करने की कोशिश की, लेकिन गलती से उसे “Landslip” लिख दिया। अंग्रेजी में ‘Landslide’ का अर्थ भारी मतों से जीत होता है, जबकि ‘Landslip’ का मतलब भूस्खलन (पहाड़ खिसकना) होता है। अब पाकिस्तान के राष्ट्रपति का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है।
बधाई देने में भी पाकिस्तान का घपला – यानि, पाकिस्तान ने बधाई संदेश देने में भी घपला किया है। बंगाली भाषा का ज्ञान नहीं होना कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दा ये है कि जरदारी एक देश के राष्ट्रपति हैं और अगर उन्हें बंगाली भाषा में पोस्ट लिखनी थी, तो बंगाली भाषा के किसी जानकार से मदद ले लेते। thenewssite.in की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीब बात यह है कि फरवरी के दौरान, जिसे बांग्लादेश में 1952 के शहीदों की याद में ‘मदर लैंग्वेज मंथ’ के तौर पर मनाया जाता है, उस वक्त पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के ऑफिस ने एक AI-जनरेटेड बधाई मैसेज जारी किया है, जो उनकी असंवेदनशीलता को दिखाता है।