
उरी : नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया, जिसका भारतीय फौज ने मुहंतोड़ जवाब दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए। बताया जा रहा है कि पेट्रोलिंग पार्टी पर बैट टीम ने फायरिंग की लेकिन सतर्कता दिखाते हुए सेना ने जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना का तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
पहले ही मिली थी चेतावनी
खुफिया एजेंसियों ने सेना को बैट हमले की प्लानिंग की पहले ही चेतावनी दी थी, जिसे देखते हुए सुरक्षा बलों ने भी सीमा पर चौकसी बढ़ा रखी थी। पिछले दिनों पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीमों ने भारतीय सैनिकों पर हमले किए थे। ऐसे ही एक हमले के दौरान बैट के आतंकियों ने भारतीय जवानों के शवों के साथ बर्बरता भी की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website