
पनीर पराठा लोकप्रिय पंजाबी व्यंजन है। इसे लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ हैल्दी भी है। आज हम आपको पनीर पराठा बनाने की रेसिपी बताएंगे।
साम्रगी
पनीर- 220 ग्राम
हरी मिर्च- 1 टेबलस्पून
धनिया- 2 टेबलस्पून
अजवाइन- 1/2 टीस्पून
गरम मसाला- 1/2 टीस्पून
नमक-1/2 टीस्पून
(आटे के लिए)
मैदा- 120 ग्राम
नमक-1/2 टीस्पून
तेल- 1 टीस्पून
पानी- 100 मि.ली
घी
विधि
1. एक बाउल में पनीर, हरीमिर्च, धनिया, अजवाइन, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करके साइड पर रख दें।
(आटे के लिए)
1. एक बाउल में मैदा, नमक, तेल और पानी डालकर अच्छे से मिलाएं और आटा गूंध लें।
(बाकी की विधि)
1. सबसे पहले थोड़ा-सा आटा लेकर मीडियम साइज बॉल बना लें। (वीडियो में देखें)
2. अब इसे रोटी की तरह बेल लें। फिर इस पर थोड़ा सा तैयार किया पनीर का मिक्सर डालें और अच्छे से फैलाएं। इसके बार इसके किनारों को सील करें और फिर से इसे गोल आकार दें।
3. इसपर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़कें और रोटी की तरह बेल लें। पराठा तैयार है।
4. पैन को गर्म करें। फिर इसपर पराठा रखें और मध्य आंच पर पकाएं। इसे पलटें और घी लगाएं।
5. एेसे ही पराठे की दूसरी तरफ घी लगाएं और अच्छे से सेकें। इसे तबतक सेकें जबतक इसका रंग हल्का ब्राउन न हो जाएं।
6. पनीर पराठा तैयार है, इसे दही के साथ सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website