
भारत और इंगलैंड के बीच नॉटिंघम में चल रहे तीसरे टेस्ट के दौरान भारतीय विकेटकीपर रिषभ पंत और बल्लेबाज केएल राहुल ने एक ऐसा अजय रिकॉर्ड बना दिया जिसके बारे में क्रिकेट फैंस को कम ही जानकारी होगी। दरअसल पंत का यह डैब्यू मैच है। दिनेश कार्तिक की जगह टीम में शामिल किए गए पंत इंगलैंड की पहली पारी में 5 कैच पकड़कर रिकॉर्ड बनाया था। इसी तर्ज पर केएल राहुल भी इंगलैंड के 5 बल्लेबाजों के कैच पकड़ ले गए। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह चौथा मौका है जब विकेटकीपर के साथ टीम के किसी ओर मेंबर ने पांच या इससे ज्यादा कैच पकड़े हों।
अजहरुद्दीन और किरण ने सबसे पहले बनाया था रिकॉर्ड
भारत के लिए सबसे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बनाया था। उन्होंने 1989 में कराची के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में 5-5 कैच लपके थे। इसके बाद 1992 में पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ के. श्रीकांत और किरण मोरे ने यह रिकॉर्ड बनाया। 2000 में ढाका के मैदान पर बांगलादेश के खिलाफ सौरव गांगुली और एस.एस. दास ने यह रिकॉर्ड दोहराया। अब पंत और राहुल ने यह अजय रिकॉर्ड बनाकर क्रिकेट फैंस को रोमांचित कर दिया है।
छक्के से खाता खोलकर चर्चा में आए थे पंत
पंत अपने डैब्यू मैच में छक्के से खाता खोलकर दिग्गजों की नजरों में पहले ही आ चुके हैं। पंत ऐसा कर विश्व कप 12वें क्रिकेटर भी बन गए जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के डैब्यू मैच में ही छक्के से खाता खोला। पंत ने आदिल की जिस गेंद पर छक्का मारा वह उनके टेस्ट करियर की दूसरी गेंद थी जिसे वह खेल रहे थे। पंत के इस रिकॉर्ड के बाद सौरव गांगुली, हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों ने उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website