Thursday , February 19 2026 4:31 PM
Home / Entertainment / Bollywood / परिणीति चोपड़ा का दिल तो जिद्दी है… हेवी लिफ्टिंग करते लगाया दम

परिणीति चोपड़ा का दिल तो जिद्दी है… हेवी लिफ्टिंग करते लगाया दम

ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों टर्की में छुट्टियां इंजॉय कर रही हैं। वह वकेशन की कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह अपनी फिटनेस पर भी ध्‍यान दे रही हैं और इसका अंदाजा उनके नए वीडियो से लगाया जा सकता है।
दरअसल, परिणीति ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देती नजर आ रही हैं। जिम के इस वीडियो में वह हेवी लिफ्टिंग करती दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए ऐक्‍ट्रेस ने कैप्‍शन दिया, ‘अभी के लिए हेवी लिफ्टिंग। कार्डियो इंतजार कर सकता है।’ इसके साथ उन्‍होंने #WorkingOnMyForm हैशटैग दिया।
लोगों के आए ऐसे कॉमेंट्स : अब परिणीति के इस वीडियो पर मनीष मल्‍होत्रा और डब्‍बू रतनानी जैसी हस्तियों के कॉमेंट आए हैं। इसके अलावा फैंस अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं। कोई दिल वाले इमोजी बना रहा है तो कोई फायर वाले इमोजी पोस्‍ट कर रहा है।
अब इस फिल्‍म में दिखेंगी परिणीति : वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ फिल्‍म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आई थीं। इसमें उनके काम की प्रशंसा हुई थी। अब वह रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ ‘ऐनिमल’ में दिखाई देंगी।