Saturday , March 14 2026 4:16 PM
Home / Food / पीनट बटर और बनाना सैंडविच

पीनट बटर और बनाना सैंडविच


केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसे नाश्ते में भी ले सकते हैं। इसे नाश्ते में खाने से बॉडी को एनर्जी मिलती है। आप चाहें तो इसे सैंडविच में डाल कर भी खा सकते है। आज हम आपको पीनट बटर और बनाना सैंडविच बनाना सिखाएंगे।

सामग्री
– केला
– ब्रैड स्लाइस
– पीनट बटर
विधि
1. सबसे पहले केले को लेकर टुकड़ों में काट लें।
2. अब ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर पीनट बटर लगाकर केले के टुकड़ें रखें।
3. इसके बाद इसे दूसरी ब्रेड स्लाइस के साथ कवर कर दें और आधा काट लें।
4. पीनट बटर और बनाना सैंडविच तैयार है। इसे सर्व करें।