Wednesday , July 2 2025 11:25 AM
Home / Lifestyle / पक्षियों की तरह घोंसले बनाकर यहां रहते हैं लोग

पक्षियों की तरह घोंसले बनाकर यहां रहते हैं लोग

8
दुनियाभर में कई गांव हैं। कई गांव अपनी खूबसूरती के कारण जाने जाते हैं तो कुछ अजीबोगरीब परंपराओं के लिए मशहूर है। आज हम आपको एक एेसी गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां लोग पक्षियों की तरह घोंसले बनाकर रहते हैं। जी हां, ईरान में एक एेसा गांव है जहां लोग पक्षी के घोंसलों की तरह अपने घरों को बनाते हैं।

यह घर देखने में चाहे अजीब लगते हैं लेकिन रहने में काफी आरामदायिक हैं। यह गांव 700 साल पुराना है। यहां रहने वालों लोगों को न हीटर की जरूरत पड़ती है और न ही ए.सी की। दरअसल, गर्मी के मौसम में ये घर ठंडे रहते हैं और सर्दी में गर्म। आप सोच रहे होगे कि इन घरों का निर्माण कैसे और क्यों हुआ?

यहां रह रहे लोगों के अनुसार ईरानियों ने यह गांव मंगोलों के हमलों से बचने के लिए बनाए थे। कंदोवन के प्रारंभिक निवासी यहां हमलावर मंगोलों से बचने के लिए आए थे। वे छिपने के लिए ज्वालामुखी चट्टानों में ठिकाना खोदा करते थे और वहीं उनका स्थायी घर बन जाता था। दुनियाभर में यह गांव अपने अनोखे घरों के लिए जाना जाता है। इन घरों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *