
नवरात्रि में फलाहारी चीजों का सेवन किया जाता हैं। एेसे में आप फलाहारी बटाटा वडा खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होता है। आज हम आपको फलाहारी बटाटा वडा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है।
सामग्री
आलू के मसाले के लिए
– 3 आलू (उबले हुए)
– 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाऊडर
– 1/2 आमचूर पाऊडर
– सेंधा नमक स्वादअनुसार
घोल के लिए
– 1 कप सिघाड़े का आटा
– 1/2 टीस्पून जीरा
– सेंधा नमक स्वादअनुसार
– पानी जरूरत अनुसार
– मूंगफली का तेल तलने के लिए
विधि
1. सबसे पहले उबले हुए आलूओं को छील कर अच्छी तरह मसल लें। अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाऊडर और आमचूर पाऊडर डालकर मिक्स करें।
2. अब इस मिश्रण से मध्यम आकार के वड़े बना लें। अब घोल बनाने के लिए एक कटोरे में 1 कप सिघाड़े का आटा, जीरा, सेंधा नमक और पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें।
3. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तैयार किए आलू के वडों को घोल में लपेट कर तेल में डालें।
4. इन वडों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
5.वडे तैयार हैं इन्हें नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website