
पाकिस्तानी नौसेना ने मई 2025 के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया शिगूफा छेड़ा है। पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ ने कहा है कि वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय एयरक्राफ्ट कैरियर को डुबोने को तैयार थे। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी नौसेना के डर से भारत ने अपने एयरक्राफ्ट कैरियर को छिपा दिया था। उनका यह बयान भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना समुद्र के रास्ते पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने से ‘कुछ ही मिनट दूर’ थी।
भारतीय एयरक्राफ्ट कैरियर को डुबोने की बात कही – मिलगम क्लास कार्वेट पीएनएस खैबर की कमीशनिंग सेरेमनी में एडमिरल नवीद अशरफ ने कहा, “मरका-ए-हक (ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी नौसेना का कथित अभियान) पाकिस्तान नौसेना भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर को डुबोने के लिए पूरी तरह तैयार थी, जिसके कारण भारतीय नौसेना को अपने कथित सुरक्षित ठिकानों में ही पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।” इसके साथ ही, उन्होंने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा के लिए किसी भी चुनौती का सामना पूरी दृढ़ता के साथ किया जाएगा।
पाकिस्तानी नौसेना में पीएनएस खैबर शामिल – इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना ने अपने बेड़े में दूसरा मिलगम क्लास कॉर्वेट पीएनएस खैबर को शामिल कर लिया है। इस समारोह को संबोधित करते हुए, नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ ने पाकिस्तान के समुद्री हितों की रक्षा करने और महत्वपूर्ण समुद्री संचार मार्गों (SLOCs) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत, संतुलित और तकनीकी रूप से उन्नत नौसेना के महत्व पर जोर दिया।
Home / News / ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय एयरक्राफ्ट कैरियर को डुबोने की थी तैयारी: पाकिस्तानी नौसेना का नया शिगूफा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website