Saturday , August 2 2025 4:26 AM
Home / News / रूस के प्रशांत तट पर आया 8.0 रिक्टर तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, हवाई से लेकर जापान तक सुनामी की चेतावनी

रूस के प्रशांत तट पर आया 8.0 रिक्टर तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, हवाई से लेकर जापान तक सुनामी की चेतावनी

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसकी प्रारंभिक तीव्रता 8.0 मापी गई है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, इसके कारण हवाई और रूस के सुदूर पूर्वी तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
रूस के कामचटका प्रायद्वीप के प्रशांत तट पर 8.0 तीव्रता का तेज भूकंप आया है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी है और जापान के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप सुबह 8.25 बजे आया और इसकी प्रारंभिक तीव्रता 8.0 दर्ज की गई। जापान के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनाई आने की आशंका जताई गई है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, इसके कारण हवाई और रूस के सुदूर पूर्वी तट के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
जापान के एनएचके टेलीविजन ने बताया कि भूकंप जापान के चार बड़े द्वीपों में से उत्तरी द्वीप होक्काइडो से 250 किलोमीटर दूर था और इसे हल्का महसूस किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 19.3 किमी की गहराई पर था। भूकंप का रूस के कामचटका पर क्या असर हुआ है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है।