
सोशल मीडिया पर एक्टर और मशहूर कोरियोग्राफर की शादी की खबरें जोरों पर हैं। बीते कुछ दिनों पहले खबरें थी कि एक्टर जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहे हैं और वो अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब खबरें आई हैं कि एक्टर ने शादी कर ली है। उन्होंने मुंबई की एक फिजियोथेरेपिस्ट को अपनी लाइफ पार्टनर बनाया है।
प्रभुदेवा के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे खबरें गलत थीं। प्रभु देवा ने फिजियोथेरेपिस्ट से शादी की है और वह उनकी भतीजी नहीं है। फिलहाल, वे चेन्नई में हैं।
बताया जा रहा है कि प्रभु देवा कुछ समय पहले पीठ दर्द का इलाज कराने के लिए इस फिजियोथेरेपिस्ट के पास गए थे। वहीं दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और सितंबर में प्रभुदेवा के घर पर उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, प्रभुदेवा की ओर से इन खबरों पर कोई बयान नहीं आया है।
बता दें अगर प्रभुदेवा ने सच में शादी कर ली है तो ये उनकी दूसरी शादी होगी। इससे पहले एक्टर ने साल 1995 में रामलता से शादी की थी। रामलता धर्म से मुस्लिम थी जो बाद में हिंदू बनीं और वो पेशे से एक क्लासिकल डांसर थीं। लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा देर न चल सका और दोनो का साल 2011 में 16 साल शादी का रिश्ता खत्म हो गया था।
Home / Entertainment / Bollywood / प्रभुदेवा ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, सितंबर के महीने फिजियोथेरेपिस्ट संग लिए सात फेरे!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website