Thursday , February 19 2026 12:33 PM
Home / Entertainment / Bollywood / कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं प्राची देसाई, बताया- फिल्म में रोल के लिए कॉम्प्रोमाइज की रखी गई शर्त

कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं प्राची देसाई, बताया- फिल्म में रोल के लिए कॉम्प्रोमाइज की रखी गई शर्त

छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक प्राची देसाई ने अपनी ऐक्टिंग से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। साल 2006 में टीवी सीरियल ‘कसम से’ डेब्यू करने वालीं प्राची देसाई ने साल 2008 में फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘रॉक ऑन’ से बॉलिवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया है। साल 2015 के बाद ऐक्ट्रेस बहुत कम प्रॉजेक्ट में नजर आई हैं।
बॉलिवुड में कास्टिंग काउच पर प्राची ने की बात : हाल ही में प्राची देसाई ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बॉलिवुड में कास्टिंग काउच पर बात की है और बताया है कि वो खुद भी इसका सामना कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि एक बड़ी फिल्म करने के लिए उनको कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया।
रोल के लिए कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा : प्राची देसाई ने बताया, ‘मुझे एक बहुत बड़ी फिल्म का ऑफर आया था लेकिन जिसके लिए मुझे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया। जब मैंने इनकार कर दिया तो डायरेक्टर ने मुझसे फिर संपर्क किया। मैंने साफ कह दिया कि मुझे फिल्म नहीं करनी है।’
बॉलिवुड में है भ्रष्टाचार और नेपोटिजम : प्राची देसाई ने महसूस किया है कि बॉलिवुड में भ्रष्टाचार और नेपोटिजम भी है। प्राची देसाई ने कहा है कि वह इस बात से खुश हैं ओटीटी आ गया है क्योंकि बहुत से ऑप्शन हैं और देखने के लिए बहुत कॉन्टेंट है। ऐक्ट्रेस के पास आने वाले दो महीनों में दो दिलचस्प डिजिटल प्रॉजेक्ट हैं।
वेब डेब्यू कर चुकी हैं प्राची देसाई : प्राची देसाई ने ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘बोल बच्चन’, ‘अजहर’, ‘लाइफ पार्टनर’ और ‘पुलिसगिरी’ जैसी फिल्मों में किया है। प्राची देसाई ने हाल ही में ‘साइलेंस: कैन यू हियर इट’ नाम की फिल्म से वेब डेब्यू किया है।