
वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन ने केन्सिंग्टन पैलेस द्वारा जारी एक फेमिली फोटो को लेकर फैले ‘भ्रम’ के लिए सोमवार को माफी मांगी। केन्सिंग्टन पैलेस द्वारा जारी इस तस्वीर में केट अपने तीनों बच्चों के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही थीं। केट (42) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में साफ किया कि जिस गलती कि वजह से कई बड़ी फोटो एजेंसियों को तस्वीर अपनी साइट से हटानी पड़ी वो उनके द्वारा शौकिया तौर पर किया गया संपादन का परिणाम था। ब्रिटेन में मातृ दिवस के मौके पर रविवार को यह तस्वीर जारी की गयी थी, जिसमें केट अपने बच्चों जॉर्ज (10), लुइस (पांच) और शार्लट (आठ) के साथ हंसते हुए दिखाई दे रही थीं।
पैलेस ने कहा कि यह तस्वीर राजकुमार विलियम ने इस सप्ताह की शुरुआत में विंडसर कैसल में ली थी। वेल्स की राजकुमारी कैथरीन ने एक बयान में कहा, ”कई शौकिया फोटोग्राफरों की तरह मैं भी कभी-कभी संपादन में हाथ आजमाती हूं।” उन्होंने कहा, ”कल हमने एक पारिवारिक तस्वीर साझी की थी, जिसके कारण बनी ‘भ्रम’ की स्थिति के लिए मैं खेद व्यक्त करना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि सभी ने खुशी के साथ मातृ दिवस मनाया होगा।”
Home / Uncategorized / वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन ने फेमिली फोटो को लेकर फैले ‘भ्रम’ के लिए मांगी माफी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website