
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द हॉलीवुड फिल्म ‘फ्रोजन-2’ में काम करती नज़र आने वाली है। जी हां, दोनों एक्ट्रेस फ्रोजन-2 के हिन्दी वर्जन में अपनी आवाज देने जा रही हैं। प्रियंका ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके की है। जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति फिल्म में एना की आवाज बनेंगी जबकि प्रियंका एल्सा को अपनी आवाज दे रही हैं।
प्रियंका ने कहा, “मैं मजबूत विचारों वाली एल्सा के किरदार से जुड़ाव महसूस करती हूं। ‘फ्रोजन 2’ के लिए आवाज देना एक शानदार अवसर है। ऐना के किरदार को परिणीति आवाज देगी यह जानकार मेरी खुशी और बढ़ गयी। हम दोनों ने कभी एकसाथ काम नहीं किया है। यह अनुभव मुझे पूरी जिंदगी याद रहेगा।”
इस बारे में परिणीति ने कहा, “ फ्रोजेन हमेशा से मेरी पसंदीदा फिल्म रही है और प्रियंका के साथ इस फिल्म में काम करना सोने पर सुहागा जैसा है।”
यह फिल्म 22 नवंबर को पूरे भारत में रिलीज होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website