Saturday , January 31 2026 9:12 AM
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने न्यूयॉर्क में मनाया हैलोवीन, बेटी मालती मैरी को बना दिया ‘घोस्ट प्रिंसेस’, फोटोज वायरल

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने न्यूयॉर्क में मनाया हैलोवीन, बेटी मालती मैरी को बना दिया ‘घोस्ट प्रिंसेस’, फोटोज वायरल


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर हैलोवीन सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। इसमें मालती मैरी भी हैं, जो ‘घोस्ट प्रिंसेस’ बनी हुई हैं। उनका ये क्यूट लुक छा गया है। फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कोई उन्हें क्यूट कह रहा है कोई मासूम।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ न्यूयॉर्क में हैलोवीन सेलिब्रेट किया। उन्होंने इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। खासकर मालती के ‘घोस्ट प्रिंसेस’ लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया है। फैंस उनकी मासूमियत पर निहाल हो गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क से फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘घोस्ट प्रिंसेस की तरफ से हैप्पी हैलोवीन।’ इस फोटो में प्रियंका और निक ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहने है और टोपी पहनी है। प्रियंका ने चश्मा भी पहना है। मालती ने व्हाइट कलर की फ्रॉक पहनी है। दिल वाले इमोजी से उनका चेहरा ढका हुआ है। पर तीनों हाथ से डराने वाला रिएक्शन दे रहे हैं।
प्रिंयका ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक अंगूठी पहनी हुई है, वो भी मकड़ी जैसी। बैकग्राउंड में मालती की ड्रेस भी दिख रही है। एक फोटो में मालती और निक साथ हैं।