Saturday , January 31 2026 5:39 AM
Home / Entertainment / पूल में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने दिखाई हॉलीडे की 11 तस्वीरें, आखिरी फोटो देख छूटी लोगों की हंसी

पूल में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने दिखाई हॉलीडे की 11 तस्वीरें, आखिरी फोटो देख छूटी लोगों की हंसी


निक जोनस हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और अपनी बेटी मालती के साथ हॉलीडे पर थे। निक ने इस हॉलीवुडे की कई खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा पूल में आग लगाती दिख रही हैं और निक उनकी तस्वीरें ले रहे हैं। वहीं काफी लोग आखिरी तस्वीर देखकर खूब हंस रहे हैं जिसमें एक बच्ची के साथ निक ने अपनी तस्वीर शेयर की है।
एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जहां प्रफेशनल लाइफ में अपने शानदार दौर से गुजर रहे हैं वहीं पर्सनल लाइफ ने ही अपनी खूबसूरत आगोश में भर रखा है। निक जोनस हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती चोपड़ा जोनस के साथ हॉलीडे पर निकले थे। पॉप सिंगर निक जोनस ने इस वकेशन की ढेरों खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने इस हॉलीडे ट्रिप पर बेटी मालती के चार साल पूरे होने पर प्री बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। निक जोनस ने प्रियंका के साथ अपनी कुछ रोमांटिक झलकियां भी शेयर की हैं।
प्रियंका चोपड़ा और बेटी के साथ निक ने दिखाई हॉलीडे की तस्वीरें – निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती के साथ अपनी छुट्टियों की तस्वीरें दिखाई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका पूल में पोज़ देती दिख रही हैं और निक जोनस अपनी बीवी के कैमरे में कैप्चर करते नजर आ रहे हैं। पूल में प्रियंका और निक की कई और तस्वीरें हैं जिसका फोटो निक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।