
10 अक्टूबर को करवाचौथ है और प्रियंका चोपड़ा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने हाथो में मेहंदी लगवाई और उसमें पति निक जोनस का पूरा नाम लिखवाया। बेटी मालती ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई। यहां देखिए झलक:
प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद से विदेश में रहती हैं, पर वह अपने संस्कार और भारतीय तीज-त्योहार नहीं भूलीं। हर त्योहार और व्रत को वह बड़ी शिद्दत से मनाती हैं। 10 अक्टूबर को करवाचौथ है। सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। प्रियंका भी इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। प्रियंका ने अपने हाथों में पति निक जोनस के नाम ही मेहंदी लगाई है और उसकी झलक भी दिखाई है।
यही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में निक जोनस का नाम भी लिखवाया। काम के कारण प्रियंका की इंडिया और अमेरिका की बीच भागदौड़ चल रही है, पर वह करवाचौथ और इसकी अहमियत नहीं भूलीं। उन्होंने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगवाई। यही नहीं, बेटी मालती मैरी ने भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाई और एक्ट्रेस ने उसकी भी तस्वीर शेयर की।
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में लगवाई करवाचौथ की मेहंदी, लिखवाया पति निक जोनस का असली नाम, बेटी मालती भी हुई शामिल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website