Wednesday , August 6 2025 9:26 PM
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा मुंबई से निकल सीधे पहुंचीं दुबई, निक के हाथ में दो चीज देख यूजर्स की छूटी हंसी, बोले- बेस्ट डैडी

प्रियंका चोपड़ा मुंबई से निकल सीधे पहुंचीं दुबई, निक के हाथ में दो चीज देख यूजर्स की छूटी हंसी, बोले- बेस्ट डैडी


अपनी परफॉर्मेंस से बॉलीवुड और हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों मुंबई में थीं, लेकिन अब वो दुबई पहुंच गई हैं। जी हां। प्रियंका रातोंरात दुबई चली गईं, जहां पर वो पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। परिवार संग जमकर इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुबई ट्रिप की पांच फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही निक ने एक हाथ में कॉकटेल का ग्लास पकड़ा है और उसी हाथ में पैसिफायर (बच्चों के लिए रबड़ वाला निप्पल) थामा हुआ है, जिसे देख लोगों की हंसी छूट गई और वे निक को ‘बेस्ट डैडी’ का तमगा देने लग गए।
Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम पर दुबई वेकेशन की पांच तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। वो हमेशा अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालती हैं और फैमिली संग टाइम जरूर बिताती हैं। पहली तस्वीर में वो निक की बांहों में हैं और रिलैक्स मोड में नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा और मालती से मिलने के लिए मुंबई आए निक जोनस, एयरपोर्ट पर पैप्स ने किया जीजू का स्वागत
ढोलक बजाते निक, प्यार बरसातीं प्रियंका चोपड़ा… शादी के 6 साल बाद प्री-वेडिंग फंक्शन की 8 अनदेखी तस्वीरें छाईं
प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट – दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को दुलार रही हैं। वो एक बड़ी बोट या याच पर हैं और बेटी को हवा में उछालते हुए उसे खिला रही हैं।