Friday , April 10 2026 9:59 PM
Home / Entertainment / Bollywood /  प्रियंका चोपड़ा बनी शराबी, सरेआम पिया टकीला शॉट

 प्रियंका चोपड़ा बनी शराबी, सरेआम पिया टकीला शॉट

9
मुंबई: आज कल हॉलीवुड हो या बॉलीवुड हर जगह प्रियंका चोपड़ा के चर्चे हैं। एनबीसी यूनिवर्सल टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाला एलेन डीजेनरेस का मशहूर चैट शो में प्रियंका चोपड़ा ने सरेआम टकीला शॉट पीया। बता दें, ऑस्कर अवॉर्ड्स होस्ट कर चुकी एलेन डीजेनरेस के शो में प्रियंका ने अपनी मिस वर्ल्ड बनने की कहानी बताई। इसके साथ ही एलेन ने जब प्रियंका को टकीला ऑफर किया तो देसी गर्ल ने बिना हिचकिचाए शो में टकीला पी लिया। भारतीयों की शराब की आदत के बारे में भी प्रियंका ने कई खुलासे किए। दरअसल कॉमेडियन एलेन डीजेनरेस के इस शो में प्रियंका के लिए ‘ड्रिंको’ नाम का एक गेम रखा गया था। इस गेम में एक गेमबोर्ड से गिराया जाता है जो कि कई ऑब्सटिकल्स से अटकता हुआ नीचे रखे गिलासों में से किसी एक ग्लास में गिरता है। इन गिलासों में कुछ ग्लास पानी से भरे होते हैं और कुछ टकीला से अगर पानी वाले ग्लास में कॉयन गिरा तो पानी और अगर टकीला वाले ग्लास में कॉयन गिरा तो प्लेयर को टकीला पीनी पड़ती है। प्रियंका ने कैमरा के सामने ही टकीला का शॉट लगाना पड़ता है। खबरों के अनुसार वहीं प्रियंका ने बताया कि इसी साल हुए ईमीस अवॉर्ड्स में जाने से पहले वो भूखी थी और उन्होंने खाली पेट ही टकीला पी लिया था जो उन्हें चढ़ गई थी, शो के दौरान एलेन ने प्रियंका को बताया कि अमरीकी लोग खूब शराब पीते हैं। प्रियंका इस शो में अपने अमरीकी टीवी शो ‘ क्वांटिको ‘ के दूसरे सीजन के प्रमोशन के लिए गईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *