Wednesday , March 11 2026 6:32 PM
Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा दोबारा सेट पर लौटीं

प्रियंका चोपड़ा दोबारा सेट पर लौटीं

7
लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा चोटिल होने के बाद अब ठीक होकर क्वांटिको की शूटिंग के लिए दोबारा सेट पर लौट आई हैं। प्रियंका के प्रतिनिधि ने बताया कि अभिनेत्री अस्पताल से आने के बाद सामान्य हैं और दोबारा काम पर लौटकर खुश हैं।

प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘प्रियंका सोमवार की सुबह काम पर लौट आई हैं। हालांकि वह अभी भी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं। उनकी सेहत में दिन ब दिन सुधार हो रहा है और वह काम पर लौटकर खुश हैं।’’ पिछले बृहस्पतिवार को अभिनेत्री टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *