
मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। लेकिन अब प्रियंका और उनके फैंस के लिए भी खुशखबरी है।
दरअसल, एक जून को प्रियंका को दादा साहेब फाल्के अकादमी अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
ये अवॉर्ड उन्हें उनकी हॉलीवुड में बनाई गई पहचान के लिए दिया जाएगा। दादा साहेब फाल्के अकादमी अवॉर्ड के चेयरमैन अशोक शेखर का कहना है, ‘हां, हम इस बार अवॉर्ड्स में नई कैटेगरी लेकर आ रहे हैं। ये अवॉर्ड इंटरनेशनल स्तर पर अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस को दिया जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रियंका इस अवॉर्ड के लिए परफेक्ट हैं।’
बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से नवाजा जा चुका है। फाउंडेशन ने उन्हें फिल्म ‘सात खून माफ’ के लिए और ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ का पुरस्कार दिया जा चुका है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website