Wednesday , November 26 2025 3:59 PM
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा की हाई स्कूल के दिनों की तस्वीर वायरल, एक्स-बॉयफ्रेंड ने किया ऐसा कमेंट कि हो गया वायरल

प्रियंका चोपड़ा की हाई स्कूल के दिनों की तस्वीर वायरल, एक्स-बॉयफ्रेंड ने किया ऐसा कमेंट कि हो गया वायरल


प्रियंका चोपड़ा की स्कूल के दिनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह तब की है, जब प्रियंका अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं। तब वह 9वीं क्लास में थीं। प्रियंका की इस तस्वीर पर उनके एक्स-बॉयफ्रेंड का कमेंट भी है, जो चर्चा में है।
प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और अब जल्द ही वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इसी बीच उनकी स्कूल के दिनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस हैरान हो रहे है। यह तस्वीर तब की है, जब प्रियंका यूएसए में स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। यह तस्वीर प्रियंका की एक स्कूलमेट ने शेयर की है, और इस पर एक्ट्रेस के एक्स-बॉयफ्रेंड का भी कमेंट आया है।
प्रियंका चोपड़ा का जन्म बरेली में हुआ था। बेशक, वह हमेशा अपनी भारतीय जड़ों से जुड़ी रहीं, पर उन्होंने अपने शुरुआती कुछ साल अमेरिका में बिताए। इस दौरान वह इंडियाना में रहीं और वहीं पढ़ाई की। इसके बाद प्रियंका का मॉडलिंग का सफर शुरू हुआ, और वह भारत लौट आईं।
प्रियंका चोपड़ा की 9वीं क्लास की तस्वीर वायरल – अब प्रियंका की एक स्कूलमेट ने उनके स्कूल के दिनों की अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जो चर्चा में है। तब प्रियंका 14 साल की थीं। तस्वीर में वह क्लास में टेबल पर हाथ में पेन और किताब लिए बैठी हुई हैं। सफेद ओवरशर्ट और काले टैंक टॉप पहने, वह कैमरे की ओर देखकर धीरे से मुस्कुरा रही हैं।
प्रियंका की स्कूलमेट ने शेयर की तस्वीर – तस्वीर शेयर कर प्रियंका की स्कूलमेट ने लिखा, ‘क्या आप सभी को याद है कि प्रियंका चोपड़ा ने हमारे साथ अपना फ्रेशमैन ईयर हमारे साथ शुरू किया था? स्कूल के पुराने दोस्तों ने भी यादें ताजा कीं। प्रियंका की इस तस्वीर ने ‘रेडिट’ पर धमाल मचा रखा है। तब प्रियंका 9वीं क्लास में थीं।
प्रियंका की तस्वीर पर एक्स-बॉयफ्रेंड का कमेंट – इसी तस्वीर पर प्रियंका के एक्स-बॉयफ्रेंड का भी कमेंट आया। उसने लिखा, ‘हम एक-दूसरे को डेट करते थे। उसके बाद वो बोस्टन चली गई। वह प्रेजिडेंशियल एस्टेट में रहती थी। वो भी क्या दिन थे। प्रियंका के गले में नेकलेस मेरा है।’
बास्केट बॉल भी खेलती थीं प्रियंका चोपड़ा – इसके बाद प्रियंका के फैंस के बीच उनके स्कूल से दिनों के बारे में जानने की उत्सुकता और बढ़ गई। इंडियाना में स्कूल के दिनों में प्रियंका को बास्केटबॉल खेलना बहुत पसंद था। यह जानकर भी फैंस खुशी से झूम उठे। प्रियंका चोपड़ा ने इंडियानापोलिस के नॉर्थ सेंट्रल हाई स्कूल में पढ़ाई की थी और स्थानीय एनबीए टीम, इंडियाना पेसर्स को सपोर्ट किया था।