
साउथ और बॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले सौंदर्या ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में वह साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। नारंगी और नीले रंग की साड़ी के साथ लाइट मेकअप सौंदर्या के लुक को चार-चांद लगा रहा है। सौंदर्या बिल्कुल साउथ इंडियन ब्राइड लग रही हैं। ट्वीट करते हुए सौंदर्या ने कहा- सिर्फ एक सप्ताह बचा है। दुल्हन मोड। वेड विशागन सौंदर्या। बता दें कि सौंदर्या, एक्टर और बिजनेसमैन विशागन वनंगमुडी से शादी कर रही हैं। कहा जा रहा है कि शादी 11 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में होगी।
दूसरी बार दुल्हन बनेंगी सौंदर्या
जानकारी के लिए बता दें ये सौंदर्या की दूसरी शादी हैं। इससे पहले 2010 में उनकी शादी आश्विन कुमार से हुई थी। इस कपल को एक बेटा भी है जिसका नाम वेद है। हालांकि पति सौंदर्या का 2017 में ही कानूनी तौर पर आश्विन से तलाक हो गया था। वहीं, विशागन ने इससे पहले एक मैगजीन एडिटर से शादी की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सौंदर्या फिल्म ‘वीआईपी’ को डायरेक्ट कर चुकी हैं, जबकि ‘बाबा’, ‘शिवाजी’ जैसी फिल्मों में ग्राफिक डिजाइनिंग का जिम्मा भी संभाल चुकी हैं। सौंदर्या की बतौर डायरेक्टर फिल्म ‘वीआईपी 2’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में धनुष और काजोल अहम रोल में थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website