
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों की बहार है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी की अटकलों के बाद, एक और पावर कपल जल्द ही शादी करने वाले जोड़ों की लिस्ट में शामिल हो गया है। हम बात कर रहे हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा की। खबर है कि कपल जल्द ही यानि अगले महीने दिवाली के बाद शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी इस साल 10 नवंबर से 12 नवंबर के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे। जहां राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के लिए तीन तारीखों की अफवाह उड़ाई जा रही है, वहीं यह भी बताया गया है कि पावर कपल ने अपने करीबी दोस्तों को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया है।
हालांकि, राजकुमार और पत्रलेखा ने अभी तक इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
गौरतलब है कि राजकुमार और पत्रलेखा से एक दूसरे को डेट कर रहे है। कपल काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे राजकुमार राव और पत्रलेखा, दीवाली के बाद सात फेरे लेगा कपल!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website