
मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस और आइटम गर्ल राखी सावंत अपनी अदाकारी से ज्यादा अपनी बयानबाजी के चलते चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले राखी ने भगवान वाल्मीकि और उनको मानने वालों के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी की थी। अब इस मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
इससे पहले भी सलमान खान, करण जौहर और कई संवेदनशील मुद्दों पर राखी अपने बयानों से चर्चा में आ गई थी। गौरतलब है कि बार-बार समन भेजने के बाद भी राखी अदालत में पेश नहीं हुई। इस मामले में सुनवाई के दौरान सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी राखी सावंत को पेश होने का हुक्म सुनाया था। पिछली सुनवाई पर 9 मार्च को अदालत ने राखी का गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को आरोपी को पकड़कर अदालत में लाने के आदेश दिए थे। इस आदेश का पालन करते हुए थाना सलेमटाबरी की पुलिस ने एक टीम को मुंबई रवाना किया है।
शिकायतकर्ता एडवोकेट नरिंदर आदिया ने कहा कि आरोपी चाहे कितना ताकतवर हो, लेकिन कानून से नहीं बच सकता। वरिष्ठ वकील मलविंदर सिंह घुम्मन ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, पुलिस को अदालत के आदेश का पालन करना ही होगा।ं
बता दें अभी हाल ही में राखी का ड्रेसिंग रूम वीडियो काफी वायरल हुआ था। लेकिन राखी ने इन सब बातों से इंकार किया है। राखी इसे गलत बताते हुए कहा कि इस वीडियो में उनका कोई डुप्लीकेट है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website