
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी अाने वाली नई फिल्म के लिए अपना वजन 13 किलो से भी ज्यादा बढ़ा लिया है। बीते शनिवार को डायरैक्टर अनुराग बसु के साथ संजय दत्त के घर पहुंचे। इस दौरान रणबीर को पहचान पाना मुश्किल था। उनके लुक से लेकर चाल-ढाल तक में संजय दत्त की झलक दिखाई दे रही थी। दरअसल, रणबीर अपकमिंग फिल्म में संजय दत्त का रोल करने जा रहे हैं। यही वजह है कि वे अपने लुक पर काम कर रहे हैं।
बता दें कि रणबीर इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। खाने में रणबीर ने मीट में कटौती कर दी है। अब वे ज्यादातर वैज खाना ही ले रहे हैं। ये फिल्म राजकुमारी हिरानी बना रहे हैं। फिल्म संजय दत्त की लाइफ पर बेस्ड हैं।
सूत्रों के मुताबिक रणबीर संजय दत्त की ओल्ड फुटेज भी देख रहे हैं। करीब 250 घंटे वे ये फुटेज देख चुके हैं। ताकि रोल में कहीं कोई कमी न रह जाए। फिल्म में संजय दत्त की पत्नी मान्यता का रोल दीया मिर्जा करेंगी। वहीं, उनकी मां यानी नरगिस दत्त के रोल में मनीषा कोइराला दिखाई देंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website