
एक्टर रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर एक बार फिर से काफी चर्चा में है। संडे के दिन आम आदमी की तरह बॉलीवुड सितारें भी गेम्स खेलने के लिए निकल पड़ते हैं। जी हां, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर दोनों संडे के दिन फुटबॉल खेलते दिखें। खास बात तो ये रही कि दोनों स्टार्स एक ही गाड़ी में ग्राउंड में पहुचे।
बता दें संडे को कई बॉलीवुड स्टार्स फुटबॉल ग्राउंड पर समय बिताते हैं। रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, ईशान खट्टर, अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स संडे को फुटबॉल खेलना पसंद करते हैं। इन स्टार्स ने चैरिटी के लिए ऑल स्टार टीम भी बना ली है। सिर्फ मुकाबला ही नहीं, ये स्टार्स आपस में खूब मस्ती भी करते हैं।
हाल ही में रणबीर-अर्जुन फुटबॉल खेलते दिखे जिनकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं।
Home / Entertainment / Bollywood / संडे के दिन फुटबॉल खेलते नज़र आए रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website