Wednesday , February 18 2026 9:48 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सुधीर दलवी की मदद को आगे आईं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, अस्पताल में भर्ती एक्टर के इलाज में 15 लाख की थी जरूरत

सुधीर दलवी की मदद को आगे आईं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, अस्पताल में भर्ती एक्टर के इलाज में 15 लाख की थी जरूरत


दिग्गज एक्टर सुधीर दलवी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है। परिवार को इलाज के लिए 15 लाख रुपये की जरूरत थी। जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से मदद की गुहार लगाई थी। अब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। पर वो निशाने पर आ गईं तो करारा जवाब भी दिया।
‘शिरडी के साईं बाबा’ टीवी सीरियल के एक्टर सुधीर दलवी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। वो सेप्सिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका इलाज चल रहा है, जिसके लिए 10-15 लाख रुपये की जरूरत है। ये जानकारी सामने आने के बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया, लेकिन इसकी वजह से वो निशाने पर आ गईं। पर वो चुप नहीं बैठीं और पलटकर करारा जवाब भी दिया।
सुधीर दलवी 86 साल के हैं। वो 8 अक्टूबर 2025 से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। यहां पर उनका सेप्सिस का इलाज चल रहा है, जो जानलेवा संक्रमण है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाज का खर्च पहले ही 10 लाख रुपये को पार कर चुका है और ट्रीटमेंट जारी रखने पर ये 15 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।