
दुबई : कागिसो रबाडा ने आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 900 अंक का आंकड़ा पार करके फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया जबकि भारतीय आफ स्पिनर आर अश्विन दो पायदान ऊपर पहुंचे हैं। रबाडा ने 150 रन देकर 11 विकेट लिए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया। रबाडा 900 अंक पार करने वाले23वें और दक्षिण अफ्रीका के चौथे गेंदबाज हैं। वेर्नोन फिलैंडर, शान पोलाक और डेल स्टेन यह कमाल कर चुके हैं।
भारतीय टीम इस समय टेस्ट मैच नहीं खेल रही हैं लेकिन अश्विन दो पायदान उपर चढ़े हैं। रविंद्र जडेजा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। बल्लेबाजों की सूची में स्टीव स्मिथ शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर है। चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर हैं। हाशिम अमला एक पायदान चढकर नौवे स्थान पर आ गए जबकि लुंगी एंगिडि12 पायदान चढकर37 वें स्थान पर हैं।
Home / Sports / बैन झेल रहे रबाडा ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन, बिना मैच खेले अश्विन दो पायदान चढ़े
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website