
बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली को लेकर खबरें हैं कि वह बहुत जल्द फिल्म बैजू बावरा बनाने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक कलाकार के बदले पर आधारित होगी। हालांकि अभी तक फिल्म की कास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसमें रणवीर और प्रियंका चोपड़ा को पक्का माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर लीड रोल में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में प्रियंका रणवीर के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी।
जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले रणवीर और संजय लीला भंसाली की जोड़ी- गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में भी साथ काम कर चुकी है।
चर्चा है कि बैजू बावरा में रणवीर के साथ लीड रोल में प्रियंका नजर आ सकती हैं। इससे पहले, रणवीर और प्रियंका फिल्म गुंडे, दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी में एक साथ नजर आ चुके हैं।
प्रियंका ने रणवीर सिंह ने फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में आइटम नंबर भी किया था। फिल्म बैजू बावरा दिवाली 4 November 2021 को रिलीज होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website