दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 20 जून को तड़के दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। रणवीर हर कदम पर अपनी प्रेग्नेंट बीवी को संभालते दिखे। कार से उतारने से लेकर एंट्री गेट तक, उन्होंने एक पल के लिए भी दीपिका का हाथ नहीं छोड़ा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 19 जून को अपकमिंग मूवी ‘कल्कि 2898 एडी’ के प्री-रिलीज इवेंट में शिरकत की और अगली सुबह यानी आज तड़के पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। बताया जा रहा है कि दोनों बेबीमून के लिए लंदन रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर रणवीर ने जिस तरह से अपनी प्रेग्नेंट बीवी का ख्याल रखा, ये देख हर कोई उनका मुरीद हो गया है। दीपिका भी प्रेग्नेंसी ग्लो के कारण खूब दमक रही हैं।
Deepika Padukone और Ranveer Singh ने एक ही रंग के कपड़ों की ट्विनिंग की। दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। इस वायरल वीडियो में दीपिका का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।
Home / Entertainment / Bollywood / दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर संभालते दिखे रणवीर सिंह, पलभर के लिए भी नहीं छोड़ा हाथ, बेबीमून पर हुए रवाना!