Friday , December 26 2025 5:20 AM
Home / Entertainment / Bollywood / रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा​ साथ मनाएंगे नए साल 2026 का जश्न, वेकेशन से फोटो वायरल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा​ साथ मनाएंगे नए साल 2026 का जश्न, वेकेशन से फोटो वायरल


इस साल को खत्म होने में अब चंद दिन बचे हैं। सेलेब्स न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए विदेश या देश की दूसरी लोकेशन पर रवाना होने लगे हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी इन सेलेब्स में शामिल हैं। विजय ने छुट्टियों की झलक भी दिखाई है। पढ़ें ये रिपोर्ट।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स हैं। दोनों अफेयर, इंगेजमेंट और शादी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अब खबर ये है कि दोनों साथ में न्यू ईयर वेकेशन मना रहे हैं। रश्मिका ने विजय की फोटो क्लिक की, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को क्रिसमस से पहले हैदराबाद एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया था। एक सूत्र के मुताबिक, दोनों नए साल की शाम साथ में मना रहे हैं। विजय ने पहले कहा था कि वो लंबे समय से बिजी थे, ऐसे में वो सुकून भरा वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं।
फोटो शेयर करते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ बेहद बिजी महीनों के बाद… अब छुट्टियों का समय है।’