Monday , February 9 2026 9:04 AM
Home / Sports / कहीं खुद को ही चोटिल न कर लें रविंद्र जडेजा… ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्यों खौफ में? कारण जानकर हर भारतीय करेगा सलाम

कहीं खुद को ही चोटिल न कर लें रविंद्र जडेजा… ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्यों खौफ में? कारण जानकर हर भारतीय करेगा सलाम


आपने रविंद्र जडेजा को मैदान पर अक्सर बल्ले को तलवार की तरह लहराकर जश्न मनाते हुए देखा होगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने जड्डू को सावधान किया है। उनका मानना है कि इससे उनके रोटेटर कफ की मांसपेशी चोटिल हो सकती है। ब्रेट ली ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे लगता है कि जडेजा के चोटिल होने का एकमात्र कारण तलवारबाजी के अंदाज वाला सेलिब्रेशन हो सकता है, जिससे उनके दौरान कंधे की मांसपेशी (रोटेटर कफ) को चोट पहुंच सकती है। हालांकि, मुझे यह सेलिब्रेशन बहुत पसंद है, लेकिन उन्हें शरीर का ख्याल रखना चाहिए। इसे ज्यादा जोर से नहीं करना चाहिए।’
रविंद्र जडेजा भारत के लिए 85 टेस्ट मुकाबलों में 3,886 रन बनाने के साथ 330 विकेट भी ले चुके हैं। ब्रेट ली का मानना है कि जड्डू टीम की ओर से टेस्ट मुकाबलों का शतक लगाएंगे। उन्होंने कहा, ‘इसके लिए जडेजा को लगभग 15 टेस्ट और खेलने हैं, जिसमें करीब दो साल का समय लगेगा। मुझे लगता है कि वह 100 टेस्ट मुकाबलों का आंकड़ा पार कर लेंगे। मेरे हिसाब से वह अब तक के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। 36 साल के होने के बावजूद वह अभी भी कुछ और साल खेल सकते हैं।’