
आपने घर पर सब्जियों के पकौड़े बना कर तो बहुत खाएं होगें लेकिन आज हम आपके लिए स्पाइसी और कुरकुरे कच्चे केले के पकौड़े की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में भी काफी आसान हैं। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।
सामग्री
बेसन- 215 ग्राम
चावल का आटा- 50 ग्राम
लाल मिर्च- 1/2 टीस्पून
हल्दी- 1/2 टीस्पून
बेकिंग सोडा- 1/2 टीस्पून
नमक- 1 टीस्पून
पानी- 350 मि.ली.
कच्चे केले – 3
पानी- भिगोने के लिए
तेल- तलने के लिए
विधि
1. सबसे पहले बाऊल में 215 ग्राम बेसन, 50 ग्राम चावल का आटा, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, 1/2 टीस्पून हल्दी, 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा, 1 टीस्पून नमक डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. अब इसमें 350 मि.ली. पानी थोड़ा-थोड़ा डाल कर गाढा घोल तैयार कर लें।
3. फिर 3 कच्चे केले लें और इसके पके हुए भाग को हटा कर इसे स्लाइस में काट लें।
4. अब इसे पानी भिगो कर रखें ताकि इसका रंग न बदल जाएं।
5. केले को पानी से निकाल कर इसे कपड़े से साफ करें।
6. इसके बाद इसे बेसन के मिश्रण में डिप करें।
7. कढ़ाई में तेल गर्म करके डिप किए हुए केले स्लाइस को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।
8. कच्चे केले के पकौड़े बन कर तैयार है। अब इसे केचप सॉस के साथ सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website