
अापने पिज़्ज़ा का स्वाद तो कई बार चखा होगा लेकिन अाज हम आपको पिज़्ज़ा की तरह बनने वाला रवा उत्तपम बनाना सिखाएंगे। इसको आप अपने घर में अासानी से बनाकर इसका स्वाद चख सकती है। अाइए जानते रवा उत्तपम की रेसिपी…
सामग्री
– 1 कप रवा या सूजी
– 1 छोटा चम्मच नमक
– तीन चौथाई कप दही
– आधा कप पानी
– आधा छोटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट
– 1 छोटा टमाटर
– 1 छोटा प्याज
– 1 छोटी शिमला मिर्च
– 2 कटी हरी मिर्च
– 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
– डेढ़ बड़े चम्मच तेल
विधि
– एक बर्तन में सूजी, नमक और दही लें, अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी सामग्रियों को आपस में मिला लें। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए अलग रखें।
-10 मिनट बाद सूजी काफी पानी सोख लेगी, सूजी एकदम हल्की होनी चाहिए। अब आप उसमें चम्मच चलाएं, यदि जरूरत लगे तो थोड़ा पानी और मिलाएं।
– हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो कर छोटा-छोटा काट लें। प्याज को छील कर धो लें और फिर इसे बारीक काट लें।
– टमाटर को भी धो कर छोटा-छोटा काट लें। शिमला मिर्च को बीच से दो भागों में काट लें तथा इसका डंठल और बीज हटा दें।
– अब शिमला मिर्च को धोकर छोटा-छोटा काट लें। सूजी के घोल में कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च डाल कर अच्छे से मिलाएं।
– सूजी के मिश्रण में ईनो डालें और उसके ऊपर एक छोटा चम्मच पानी डाल कर घोल को अच्छे से एक दिशा में लगभग एक मिनट तक फेंटें।
– अब मध्यम आंच पर एक तवा गर्म करें और जब तवा गर्म हो जाए तो इसको गीले कपड़े या फिर किचन पेपर से पोंछ लें।
– अब एक चम्मच कटोरी में सूजी का घोल लेकर लगभग 4 इंच का उत्तपम फैलाएं। ध्यान रखें कि उत्तपम डोसे से मोटा होता है। दोनों तरफ से थोड़ा तेल लगा कर इसे अच्छे से सेकें।
– इसमें 2-3 मिनट का समय लगता है। स्वादिष्ट और पौष्टिक उत्तपम तैयार है। सर्व करने के लिए, अब इसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website