
कांगो के उत्तर में स्थित कीवू प्रांत में विद्रोही लड़ाकों ने हमला कर कम से कम 19 लोगों की हत्या कर दी। सेना ने यह जानकारी दी। संघर्ष प्रभावित देश के उत्तरी क्षेत्र में हिंसा की ताजा घटना है।
एक बयान में सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जी.एन. काइको ने कहा कि विद्रोही लड़ाकों ने मवेसो शहर पर मोर्टार बम दागे। इस हमले में 27 नागरिक घायल भी हुए हैं। बृहस्पतिवार शाम को हुए हमले के बाद शहर की सड़के सुनसान नजर आईं और आम लोगों ने मवेसो के सरकारी अस्पताल में शरण ली। विद्रोही समूह ने हमले के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website