
डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. के मशहूर रैसलर डीन एम्ब्रोस की पत्नी व मॉडल रीनी यंग जल्द ही डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. के इवैंट रॉ में कमेंट्री करती दिखेंगी। अगर ऐसा हुआ तो रीनी संभवत: ऐसी पहली महिला कांमेंटेटर होंगी जिन्होंने रैसङ्क्षलग मैच में कमेंट्री की।
2012 से ही डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. में बतौर एंकर जुड़ी 32 साल की रीनी 3 घंटे के इस शो को लेकर बेहद उत्सुक है। उन्होंने कहा कि हालांकि रैसङ्क्षलग में पहली भी महिलाएं कमेंट्री करती नजर आती हैं लेकिन वह रॉ के 25 साल के इतिहास में कमेंट्री करने वाली पहली महिला बनेंगी। वह अमरीकी कांमेंटेटर पॉल जोनाथन कोचमैन को रिप्लेस करेंगी।
रीनी की इस उपलब्धि पर सबसे ज्यादा खुशी महिला रैसलर चार्लोट फ्लेयर ने जाहिर की। चार्लोट ने रीनी के लिए लिखा कि वह बेहद खुश हैं। वहीं, डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. की चेयरपर्सन स्टैफनी मैकमोहन ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन ने कहा कि रीनी आकर्षक व्यक्तित्व की मालिक है वह अपना काम बाखूबी करेंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website