Tuesday , March 3 2026 11:17 PM
Home / Sports / ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट, क्रिकेटर गंभीर रूप से घायल…रेलिंग से टकराई BMW में लगी आग

ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट, क्रिकेटर गंभीर रूप से घायल…रेलिंग से टकराई BMW में लगी आग


भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा एक्सीडेंट हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास मोड पर पंत की कार कर एक्सीडेंट हुआ। ऋषभ को दिल्‍ली रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है।
प्रत्‍यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया।