मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। मैच के बाद मुंबई के पूर्व कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी के साथ स्टेडियम का चक्कर लगाया।
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। वह तीसरे ही ओवर में 5 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की पारी 121 रनों पर ही सिमट गई। टीम 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। टीम 5 बार खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।
रोहित ने मैदान का चक्कर लगाया – रोहित शर्मा ने मैच के पूरे वानखेड़े स्टेडियम का चक्कर लगाया। उनके सात मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी थी। दोनों लगातार बातें कर रहे थे। पिछले साल मुंबई इंडियंस ने रोहित को हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बना दिया था। इसके बाद रोहित और फ्रेंचाइजी के बीच काफी अनबन की खबरें आईं। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रही। लेकिन इस सीजन सबकुछ ठीक दिख रहा है और इसका असर प्रदर्शन पर भी दिखा।
रोहित शर्मा ने मैच के बाद भी दर्शकों का दिल जीता। नीता अंबानी के साथ स्टेडियम का चक्कर लगाने के बाद, रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव और केविन पीटरसन के साथ मिलकर टेनिस रैकेट से गेंदें दर्शकों में फेंकी। रोहित काफी समय तक कुलदीप यादव और करुण नायर के साथ बातें भी कर रहे थे।
मुंबई का एक मैच अभी बाकी – आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को अभी एक और मुकाबला खेलना है। टीम की टक्कर प्लेऑफ में जगह बना चुकी पंजाब किंग्स के जयपुर में मुंबई की टक्कर होगी। पंजाब और मुंबई के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में है। पंजाब, आरसीबी और गुजरात के 2-2 मैच बचे हैं। यही वजह है कि टॉप-2 में फिनिश करने के लिए इनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आईपीएल टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों को फाइनल में जाने के दो मौके मिलते हैं।
Home / Sports / नीता अंबानी के साथ मैदान का चक्कर, विपक्षी खिलाड़ियों संग मस्ती, मुंबई की जीत का रोहित ने यूं मनाया जश्न