Saturday , December 20 2025 9:00 PM
Home / Entertainment / रॉब रेनर का बेटा निक गिरफ्तार, लॉस एंजिल्स में घर में बीवी मिशेल सिंगर संग मिली थी हॉलीवुड डायरेक्टर की लाश

रॉब रेनर का बेटा निक गिरफ्तार, लॉस एंजिल्स में घर में बीवी मिशेल सिंगर संग मिली थी हॉलीवुड डायरेक्टर की लाश


हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर रॉब रेनर और उनकी वाइफ मिशेल की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया। दोनों को उनके लॉस एंजिल्स वाले घर पर मृत अवस्था में पाया गया था। उनके शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले। इस मामले में उनके बेटे निक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हॉलीवुड से एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई कि अमेरिकी फिल्ममेकर रॉब रेनर और उनकी वाइफ मिशेल सिंगर रेनर लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए। उनके बेटे निक रेनर को उनकी कथित हत्या के संदिग्धों में से एक माना जा रहा था। अब खबरों के अनुसार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
‘पेज सिक्स’ ने बताया कि रॉब रेनर के बेटे निक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि निक को फिलहाल लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने हिरासत में रखा है। उनकी जमानत राशि 40 लाख अमेरिकी डॉलर तय की गई है। खबरों के मुताबिक, निक को रविवार रात को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, इसको लेकर ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।