
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी लोगों को खूब अच्छी अच्छी फिल्में दे रहें हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है। हाल ही में वे उनकी आने वालीं फिल्म सुर्यवंशी के लिए चर्चा में हैं। इसे लेकर उनका कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक नहीं है। सिंबा की सफलता के बाद रोहित शेट्टी फिल्म सूर्यवंशी बना रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
बता दें इस फिल्म को लेकर कई अफवाहें भी सामने आ रही है। चर्चा हो रही है कि ‘सिंबा’ की तरह रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ भी दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक है। इससे पहले भी रोहित दक्षिण की सुपरहिट फिल्मों को हिंदी में रीक्रिएट कर चुके है। ’सिम्बा’ और ‘सिंघम’ उनकी दक्षिण भारतीय फिल्मों की ही रीमेक फिल्में हैं। रोहित ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि यह बकवास है, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, उनकी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ किसी फिल्म की रीमेक नहीं है बल्कि ये एक ओरिजनल स्टोरी है जिस पर पिछले कई दिनों से काम चल रहा है।
Home / Entertainment / Bollywood / अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा बयान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website