
पेरिस: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने एपोएल को 6 . 0 से हराकर चैम्पियंस लीग फुटबाल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि एक अन्य मुकाबले में लीवरपूल ने 3 गोल की बढ़त बनाने के बाद ड्रा खेला। रोनाल्डो ने मैच के 49 और 54वें मिनट में दो गोल दागे। इस साल चैंपियंस लीग में रोनाल्डो के गोलों की संख्या 18 हो गई। इस लीग में रोनाल्डो के कुल 113 गोल हो गए, जो रिकॉर्ड है।
जिनेदीन जिदान की टीम ने पिछले मैच में टाटेनहम हाट्सपर से हारने के बाद वापसी करते हुए साइप्रस में एपोएल को मात दी। वहीं 5 बार के चैम्पियन लीवरपूल ने 3 गोल से बढत बनाने के बाद सेविला से 3 . 3 से ड्रा खेला। ग्रुप ई में रूसी चैम्पियन स्पार्तक मास्को ने मारिबोर से 1.1 से ड्रा खेला।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website