
मास्को : पाकिस्तान को एक रूसी निर्मित एमआई 171 ई असैन्य हेलीकाप्टर प्राप्त हुआ है। इस साल पाकिस्तान को इस तरह का हेलीकाप्टर दूसरी बार मिला है जो इस्लामाबाद और मास्को के बीच बढते संबंधों के संकेत देता है। मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई। एमआई 171 एमआई 17 सैन्य मालवाहक हेलीकाप्टर का असैन्य संस्करण है जो पाकिस्तानी सेना को पहले से सेवाएं दे रहा है।
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत ने दूसरे हेलीकाप्टर का आर्डर दिया था। रूस की तास समाचार एजेंसी ने रूसी हेलीकाप्टर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंद्रेई बोगिनस्की के हवाले से कहा कि उन्हें भरोसा है कि किसी मिशन में तैनात किए जाने पर एमआई 171 ई शानदार सेवाएं देगा, चाहे उसे किसी भी अभियान में लगाया जाए। चिकित्सा आपातकाल में, हेलीकाप्टर को एंबुलेंस के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website