Friday , January 16 2026 2:24 AM
Home / News / यूक्रेन में रूसी सेना करेगी युद्ध का फैसला, पुतिन की चेतावनी, क्या तेज होंगे हमले?

यूक्रेन में रूसी सेना करेगी युद्ध का फैसला, पुतिन की चेतावनी, क्या तेज होंगे हमले?


रूस ने यूक्रेन पर युद्ध खत्म करने में दिलचस्पी ना दिखाने का आरोप लगाया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि हम देख सकते हैं कि कीव शांतिपूर्ण तरीकों से यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की जल्दी में नहीं है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन अगर शांति से चीजों को नहीं सुलझाना चाहता है तो फिर रूस भी अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जे का ऐलान भी किया है। इससे लड़ाई और तेज होने का अंदेशा पैदा हो गय है।
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस अपने ‘विशेष सैन्य अभियान’ के जरिए उन सभी लक्ष्यों को बलपूर्वक हासिल करेगा, जो उसने चार साल पहले तय किए थे। फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर हमले के समय रूस ने जो बातें कही थीं, उन पर वह आगे बढ़ेगा। पुतिन ने यूक्रेन पर शांति वार्ता से कन्नी काटने का आरोप लगाते हुए यह चेतावनी दी है। पुतिन के बयान को यूक्रेन में सीजफायर की कोशिशों के लिए झटके की तरह देखा जा रहा है।