
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सचिन तेंदुलकर का ज्यादातर वक्त गोल्फ ग्राउंड में बीतता है। क्रिकेट, टेनिस की ही तरह सचिन को गोल्फ बेहद पसंद है। गोल्फ ग्राउंड से अक्सर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं, लेकिन इस बार शायद सचिन मजाकिया मूड में थे। शायद तभी तो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी फनी फोटोज पोस्ट की है, जिसमें वह सूर्यदेव को ही निगलने की कोशिश कर रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर ने 10 अक्टूबर यानी सोमवार की शाम अलग-अलग पोज में 3 फोटोज शेयर की है। साथ में माफी भी मांगी है। वह कैप्शन में लिखते हैं, ‘क्षमा करें पश्चिम… अगर आज सूरज वहां नहीं उगता है तो। साथ में दो क्रेजी इमोजी भी पेस्ट की है। सचिन की इन फोटोज को देखकर फैंस बाल हनुमान को याद कर रहे हैं, क्योंकि सचिन ने उन्हीं की तरह सूर्य को निगलने की कोशिश की है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website